सड़क सुरक्षा में नई तकनीक

भारत में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए नई और आधुनिक तकनीकों को तेजी से अपनाया जा रहा है। हाल ही में ट्रक माउंटेड एटेन्युएटर (TMA) नाम की एक नई तकनीक को पेश किया गया है, जो खासतौर पर हाईवे पर काम कर रहे मजदूरों और वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए बनाई गई है। यह सिस्टम हाईवे पर खड़े या धीमी गति से चल रहे सर्विस वाहनों के पीछे लगाया जाता है। TMA तकनक का मुख्य उद्देश्य पीछे से होने वाली टक्करों के प्रभाव को कम करना है। यदि कोई तेज़ रफ्तार वाहन पीछे से TMA लगे ट्रक से टकराता है, तो यह सिस्टम टक्कर की ऊर्जा को अवशोषित कर लेता है, जिससे दुर्घटना की गंभीरता कम हो जाती है। इससे चालक की जान बचने की संभावना बढ़ जाती है और सड़क पर काम कर रहे कर्मचारियों को भी सुरक्षा मिलती है।
इस तकनीक का उपयोग पहले से कई विकसित देशों में किया जा रहा है और अब भारत में भी इसे अपनाया जा रहा है। शुरुआती परीक्षणों में यह तकनीक काफी प्रभावी साबित हुई है और कई जानें बचाने में मदद मिली है। खास बात यह है कि यह सिस्टम दुर्घटना के बाद वाहन को नियंत्रित रूप से रोकने में मदद करता है, जिससे बड़े हादसे टल सकते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर हिट 1025

सब-इंस्पेक्टर को 40,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

सैमसंग तकनीक लीक केस